देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreरांची। गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा है कि साल 2004-14 के बीच कांग्रेस को केंद्र में 10 साल सरकार चलाने का मौका मिला। 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस ने मात्र 55,200 करोड़ रुपए झारखंड को दिए थे।
मोदी जी ने 14वें वित्त आयोग में 1,45,345 करोड़ रुपए झारखंड को देने का काम किया। अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्षियों को परेशानी होने लगी। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संसद में इसके विरोध में वोट किया। यह बात गृहमंत्री अमित शाह ने जामताड़ा, झारखंड से 'जोहार में जन आशीर्वाद यात्रा' का शुभारंभ करते हुए कही।
शाह ने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वे 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में। जब हमने सर्जिकल की तो राहुल गांधी विरोध करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो प्रमाण मांगते हैं।JNU में भारत विरोधी नारे लगते हैं, तो वो उनके साथ जाकर खड़े हो जाते हैं, अब तय कर लो और देश की जनता को बताओं की आप किस दिशा में जाना चाहते हो।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हो रही है। ये यात्रा तीन चरणों में झारखंड की सभी विधानसभाओं में घूमेगी और राज्य में फिर एक बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की रघुवर जी जन आशीर्वाद लेकर निकले हैं, ऊपर मोदी जी की सरकार आपने बनाई है। यहां भी दोबारा रघुवर दास जी की सरकार बना दीजिए, ये दोनों सरकारें मिलकर झारखंड को नंबर 1 प्रदेश बना देंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार: भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद