देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreरांची। झारखंड विधानसभा के पांचवें चरण की 16 सीटों पर आज वोटिंग जारी हैं। इन 16 सीटों पर कुल 237 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। ये सीटें संथाल परगना क्षेत्र में आती है, जो जेएमएम का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2014 में इन 16 सीटों में से जेएमएम ने 6 पर कब्जा जमाया था। वहीं, पांच सीटों पर भाजपा को मिली थी। कांग्रेस ने तीन और जेवीएम ने दो सीटें जीती थीं। झारखंड चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें।
LIVE अपडेट...
-झारखंड में 9 बजे तक 12.1 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
इन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट....
झारखंड के पांचवें चरण में राजमहल, बोरियो, बरहैट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पौरैयाहाट, गोड्डा और महगामा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में एक मौजूदा विधायक को छोड़ सभी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इस चरण में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अग्निपरीक्षा है तो रघुवर दास सरकार के दो मंत्री लुइस मरांडी और रणधीर सिंह की साख दांव पर है। इसके अलावा पूर्व मंत्री प्रदीप यादव और पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम में सियासी परीक्षा की घड़ी है। हेमंत सोरेन दो सीटों बरहेट और दुमका सीट से पाला दे रहे हैं। पिछले चुनाव में भी वो इन्ही दोनों सीटों से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन दुमका सीट से वे हार गए थे, जबकि बरहेट सीट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे और सदन में प्रतिपक्ष के नेता बने थे।
साभार-khaskhabar.com












