BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

JDU उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने की कांग्रेस की तारीफ, भडक़ी BJP, की ऐसे आलोचना

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की तारीफ कर एक बार फिर भाजपा की दुखती रग पर उंगली रख दी है। प्रशांत ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व की तारीफ की है। भाजपा को प्रशांत का यह रवैया रास नहीं आया है।

प्रशांत किशोर ने रविवार को ट्वीट किया कि वे कांग्रेस नेतृत्व को सीएए और एनआरसी का विरोध करने के लिए धन्यवाद देते हैं। खासकर विशेष पहल के लिए प्रियंका गांधी को विशेष धन्यवाद देते हैं। ट्वीट में उन्होंने बिहार के लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य में सीएए और एनआरसी लागू नहीं किए जाएंगे।

प्रशांत के इस बयान पर भाजपा भडक़ उठी है। भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा, प्रशांत कई राजनीतिक पार्टियों के लिए सर्वे का काम करते हैं। उनके लिए उनका प्रोफेशन ज्यादा प्यारा है, न कि पार्टी की विचारधारा। ऐसे में प्रशांत को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। प्रशांत किशोर का बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जद(यू) के रुख से मेल नहीं खाता है। जद(यू) ने संसद में सीएए का समर्थन किया था। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी सीएए के खिलाफ नहीं, एनआरसी के खिलाफ है। फिर भी जद(यू) उपाध्यक्ष के नाते प्रशांत किशोर का यह बयान मायने रखता है।

प्रशांत का बयान इस कारण भी खास माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 16 जनवरी को नागरिकता कानून पर अभियान चलाने खुद बिहार जाने वाले हैं। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता बिहार में सीएए और एनआरसी के पक्ष में सभाएं कर रहे हैं।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More