BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महाराष्ट्र के विधायक बोले- हेमा मालिनी रोज 1 बंपर शराब पीती हैं...

महाराष्ट्र के विधायक बोले- हेमा मालिनी रोज 1 बंपर शराब पीती हैं...मुंबई । विराध प्रदर्शन के अनोखे तरीकों के चर्चित महराष्ट्र के एक निर्दलीय विधायक ने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी की है। महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक बच्चू कडु ने एक बयान में हेमा मालिनी को शराबी बताया है। ज्ञातव्य है कि बच्चू कडु अचलपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक हैं। 

विधायक बच्चू कडु ने नांदेड में किसानों की मांग को लेकर एक यात्रा का आयोजन किया था। इस दौरान विधायक ने कहा कि नारायण राणे बोल रहे थे कि शराब पीने की वजह से किसान आत्महत्या करते हैं। साथ ही उन्होनें कहा कि गडकरी साहब ने कहा कि शादी में खर्च ज्यादा होने की वजह से किसान आत्महत्या करते हैं। विधायक बच्चू कडु ने कहा कि और भी कई लोग किसानों की आत्महत्या के मामले में अलग अलग बयान देते हैं। इसके बाद बच्चू कडु ने कहा कि मेरा सभी से एक सवाल है कि शराब का सेवन कौन नहीं करता। 

उन्होनें कहा कि बीजेपी सांसद हेमा मालिनी रोज 1 बंपर शराब पीती है लेकिन उन्होनें आत्महत्या नहीं की। साथ ही उन्होनें कहा कि 75 प्रतिशत विधायक शराब पीते हैं, सांसद भी शराब पीते हैं, पत्रकार भी पीते हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More