BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

JANMASHTAMI 2019 : धूमधाम से मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी, राष्ट्रपति, PM माेदी ने दी शुभकामनाएं, गोरखनाथ मंदिर पहुंचे योगी

गोरखपुर/नई दिल्ली। देशभर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind)और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi ) ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्माष्टमी गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मनाई। यहां उन्होंने भगवान कृष्ण की आरती भी की। इस दौरान हजारों श्रद्धालु भी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते नजर आए। देश के अलग-अलग हिस्सों में भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई जा रही हैं। जन्माष्टमी के मौके पर देशभर के कृष्ण मंदिरों में अलग रौनक देखने को मिल रही हैं। मंदिरों में किया जा रहा है कृष्ण जाप।

देशभर में भगवान कृष्ण के कई मंदिर हैं। प्रत्येक मंदिर की अपनी एक विशेषता लिए हुए है। देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में गुजरात का द्वारकाधीश मंदिर, वृंदावन का श्री बांके बिहारी मंदिर और मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर का नाम शामिल है।


हिन्‍दू मान्‍यताओं के अनुसार सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्‍णु के 8वें अवतार श्रीकृष्‍ण के जन्‍मोत्सव को जन्‍माष्‍टमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण की पूजा करने से संतान प्राप्ति, आयु तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More