देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreश्रीनगर। जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आज से फोन सेवाएं शुरू हो गईं हैं। जम्मू में 2 जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवा ( Internet service ) भी प्रारंभ कर दी गई है। आपको बताते जाए कि धारा 370 हटाने के बाद एहतियातन सरकार ने फोन और इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी। जम्मू और कश्मीर में निवार से फोन सेवाएं शुरू हो गईं हैं। जम्मू के अलावा संबा, कठुआ, उधमपुर में टू जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवाएं चालू कर दी गईं हैं। जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से टेलीफोन सेवा बंद कर दी थी। धारा 370 हटाने के बाद एहतियातन सरकार ने फोन और इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य प्रशासन ने प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों को भी सोमवार 19 अगस्त से खोलने के निर्देश दिए हैं।
आपको बताते जाए कि जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाला अनुच्छेद 370 मोदी सरकार की ओर से हटाने के मद्देनजर घाटी में धारा 144 लागू कर दिया गया था। इसके कारण पिछले 12 दिनों से घाटी मे संचार सेवाओं को ठप करने के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद थे। जैसे-जैसे हालात ठीक हो रहे हैं, वैसे ही सख्ती में ढील प्रदान की जा रही है।
जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि अब स्थिति शांतिपूर्ण हैं। घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में भी ढील दी गई है। अभी तक स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की तैनाती पहले की तरह ही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद
जम्मू-कश्मीर के 11 उम्मीदवारों ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023