BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक ने किया आत्मसमर्पण

जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में गुरुवार सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अल-बदर के तीन आतंकियों को मार गिराया। एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी की पहचान तौसीफ अहमद के रूप में हुई है। 
 
घर में छिपे हुए थे आतंकी

जानकारी के अनुसार शोपियां के इमाम साहिब इलाके में सुरक्षाबलों को तीन से चार आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर सेना की 44 आरआर, सीआरपीएफ और जम्मू के एसओजी के जवानों ने गुरुवार तड़के एक बजे के करीब इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इमाम साहिब इलाके में पहुंचने के बाद सुरक्षाबलों ने जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे, उसके नजदीक जाना शुरू कर दिया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। 
 
चौथे आतंकी ने खुद को किया सेना के हवाले

इस दौरान हाल ही में संगठन में शामिल हुए चौथे आतंकी ने आत्मसमर्पण करने की इच्छा जाहिर की। सुरक्षाबलों ने उसे हथियार छोड़ घर से बाहर निकलने के लिए कहा। वह अपने हथियार मुठभेड़ स्थल पर छोड़ बाहर आ गया और अपने आप को सेना के हवाले कर दिया। बाद में सेना ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षाबलों ने अन्य आतंकियों की आशंका के चलते पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वहीं मुठभेड़ स्थल से अन्य तीनों आतंकियों के शव एवं भारी मात्रा में हथियार गोला.बारूद बरामद किया गया है।

 
कश्मीर के आइजीपी विजय कुमार ने अल-बदर के तीन आतंकियों के मारे जाने व एक के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि करते हुए कहा कि तलाशी अभियान पूरा कर ऑपरेशन बंद कर दिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More