BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सेना ने स्थानीय लोगों को किया आगाह

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सांबा सेक्टर में पिछले एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार जंग लगी माइन मिली हैं। सेना ने खुदाई कर रहे किसानों को आगाह किया है कि वह माइन का पूरा ध्यान रखें। किसी तरह की लापरवाही उनके लिए खतरे का सबब बन सकती है। 
 
खुदाई के दौरान मिली जंग लगी पांच माइन सांबा जिले के राजपुरा इलाके में सीमा से सटे डेरा गांव में रविवार को दर्शन लाल अपने मकान निर्माण के लिए खुदाई का काम करवा रहे हैं। इसी दौरान वहां जंग लगी पांच माइन मिलीं। मजदूरों ने माइन देखते ही इस बारे में दर्शन लाल को बताया। उन्होंने इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने स्थल पर मौजूद सभी लोगों को दूर करते हुए सेना के बम निष्क्रिय दस्ते को इस बारे में सूचित किया। सेना का दल भी कुछ ही घंटों बाद वहां पहुंच गया। जवानों ने बड़े ही सुरक्षित ढंग से पांचों माइन को अपने कब्जे में लिया और फिर एक सुरक्षित जगह पर ले जाकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया।
 
6 अप्रैल को मिली थी तीन जंग लगी माइन 
सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों से कहा कि वे खुदाई के दौरान माइन का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह के भीतर आठ माइन का मिलना यह दर्शाता है कि यहां और भी माइन हो सकती हैं। सेना भी अपने उपकरणों के जरिए इन माइन का पता लगाने का प्रयास करेगी। इससे पहले 6 अप्रैल को भी सांबा सेक्टर में ही खुदाई के दौरान एक ही स्थान पर तीन जंग लगी माइन मिली थी। उन्हें भी बम निष्क्रिय दस्ते ने सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय किया था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More