BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

JAMMU AND KASHMIR: ट्रक डाईवर की हत्या करने वाले आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, दो आतंकी फरार

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिला में सोमवार रात आतंकवादियों ने एक और ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। यूरोपीय संघ (ईयू) का प्रतिनिधिमंडल आज कश्मीर का दौरा करने वाला है। चालक की पहचान रियासी निवासी नारायण दत्त के रूप में हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान ट्रक ड्राइवर की हत्या में शामिल एक आतंकी को ढेर कर दिया है, वहीं 2 आतंकी मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि मारा गया आतंकी ट्रक ड्राइवर की हत्या में शामिल रहा है।

कश्मीर घाटी में एक सप्ताह में यह चौथा हमला है। आतंकवादियों ने इससे पहले शोपियां में दो ट्रक चालकों की हत्या कर दी थी।

इससे पहले एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने शोपियां में ही राजस्थान के एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक बाग मालिक पर हमला कर दिया था।  हमलों का उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कश्मीर घाटी में सेब समेत अन्य उत्पादों के व्यापारियों में दहशत पैदा करना है। सरकार यहां व्यापार को बढ़ावा दे रही है।

ईयू का 28 सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कश्मीर घाटी का दौरा करेगा, जो राज्य में किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का पहला दौरा है। यह दौरा राज्य के दो केद्र शासित प्रदेशों में औपचारिक रूप से विभाजित होने से दो दिन पहले हो रहा है।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More