BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के घाट मोहल्ला काकापोरा इलाके में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। समझा जाता है कि ये वही आतंकी थे, जिन्होंने गत वीरवार को नौगाम श्रीनगर में भाजपा नेता के घर पर हमला किया था। आज मुठभेड़ को प्रभावित करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया। इसमें दो नागरिक घायल हुए हैं। घायलों में एक लड़की भी शामिल है। 

पुलवामा में इंटरनेट सेवा बंद 

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलवामा में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है। मारे गए आतंकियों की पहचान सोहेल लोन, यासिर अहमद (दोनों निवासी थिरयू) जबकि तीसरे की जुनेद निवासी प्रीहू के तौर पर हुई है। ये तीनों आतंकी अलबदर से संबंध रखते थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इन आतंकियों की पहचान नहीं की गई है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ये वही आतंकी थे, जिन्होंने गत वीरवार को नौगाम श्रीनगर में भाजपा नेता के घर पर हमला किया था।  पुलिस ने तीनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार.गोलाबारूद भी बरामद हुआ है

पुलिस को मिला था यह इनपुट

पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि घाट मोहल्ला में कुछ आतंकी देखे गए हैं तो उसने एसओजी, सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंच घेराबंदी शुरू दी। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देखा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।  इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। गोलीबारी शुरू होते ही इलाके में कुछ शरारती तत्वों ने मुठभेड़ को प्रभावित करने के लिए सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। 

मुठभेड़ के साथ-साथ सुरक्षाबलों ने शरारती तत्वों को दूर रखा

मुठभेड़ के साथ.साथ सुरक्षाबलों ने शरारती तत्वों को दूर रखा। दोनों ओर से हुई झड़प के दौरान एक लड़की समेत दो नागरिक घायल हो गए। घायलों की पहचान इशरत जान (25) बेटी अब्दुल अजीज डार, गुलाम नबी डार (42) पुत्र अली मुहम्मद डार के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल (एसडीएच) पांपोर सामबोरा में लाया गया। प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद उन्हें एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में रैफर कर दिया गया। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को हथियार, गोलाबारूद के साथ काफी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। फिलहाल  मुठभेड़ समाप्त हो गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर तलाशी अभियान जारी रखा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More