BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

J&K : AMU से PHD कर रहा छात्र बना हिजबुल आतंकी, FB पर डाली फोटो

J&K : AMU से PHD कर रहा छात्र बना हिजबुल आतंकी, FB पर डाली फोटोकुपवाड़ा। भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंक के खात्मे के लिए ऑल आउट ऑपरेशन चला रखा है। इसके बावजूद रोजाना आतंकी संगठनों से कुछ नए लोगों से जुडी बाते सामने आ रही है। अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले मनन वानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है। वानी के हाथ में एके-47 है। माना जा रहा है कि वानी ने हिजबूल मजाहिद्दीन ज्वाइन कर ली है। 

मनन वानी कुपवाड़ा जिले के लोलाब का रहने वाला है। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जियोलॉजी में पीएचडी कर रहा था। 26 साल का वानी तीन दिन पहले घर आने वाला था। लेकिन उसने घर पर कोई खबर नहीं दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वानी पिछले पांच साल से एएमयू में रह रहा था, वहां उसने एमफिल की डिग्री भी ली। रविवार को ही वानी के परिवार की तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। आपको बता दें कि अभी हाल ही में कश्मीर के ही एक कॉलेज छात्र और फुटबॉल खिलाड़ी माजिद अरशिद खान ने भी इसी तरह आतंकी संगठन ज्वाइन कर लिया था। माजिद खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़ा था। हालांकि, अपनी मां की अपील के बाद माजिद ने आतंकी संगठन को छोड़ दिया और घर वापसी आ गया था।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More