देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों हो रहे हमले थमने नहीं रहे है। श्रीनगर के सराफ कदल इलाके में बीती रात आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया। बताया जा रहा है कि इस हमले में चार सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए। घायलों में तीन पुलिसकर्मी और एक सीआरपीएफ जवान शामिल है। मीडियाई खबरों के अनुसार रविवार को कश्मीर में आतंकवादियों के हमले की यह दूसरी घटना है।
एक अन्य घटना में रविवार को ही आतंकवादियों ने शोपियां में एक पूर्व मंत्री के आवास की सुरक्षा के लिए बनी संतरी पोस्ट पर हमला कर दिया। इसके बाद मंत्री के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों पर जवाबी गोलाबारी की। कुछ देर तक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चली और फिर वे फरार हो गए। शोपियां में हुई घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। पाक रेंजर्स ने रविवार सुबह 10 बजे सांबा के रामगढ़ में भी बीएसएफ टुकड़ी पर गोलीबारी की। बीएसएफ जवानों ने भी इसका बराबर जवाब दिया और दोनों तरफ 45 मिनट तक गोलीबारी चलती रही। इस गोलीबारी से भारतीय सीमा में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
वहीं शनिवार को नियंत्रण रेखा के सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी। शनिवार रात 8.30 बजे से शुरू हुई इस गोलाबारी में छोटे, ऑटोमैटिक हथियारों के साथ मोर्टार का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा के एलओसी दौरे के बाद ऐसी हरकतों की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार : गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने की आशंका, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट
अमेरिका हमलों में 18 लोगों की मौत तेहरान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा, संरा ने की संयम बरतने की अपील
सुधार का ढोंग या मजदूरों के अधिकारों पर एक चुपचाप हमला?