BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मायावती के भाई आनंद पर IT जांच की तलवार, 7 साल में बीस गुना हुई संपत्ति

मायावती के भाई आनंद पर IT जांच की तलवार, 7 साल में बीस गुना हुई संपत्तिनई दिल्ली । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार का नाम देश के शीर्ष उद्योगपतियों में भले न शुमार हेता हो, मगर पिछले कुछ सालों में उनकी तेजी से हुई कारोबारी तरक्की किसी को भी हैरान करने वाली है। उनकी दौलत 2007 से 2014 के बीच काफी तेजी से बढ़ी और यह करीब बीस गुना हो गई। यही वह वक्त था, जब उनकी बहन उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं। आनंद की नेटवर्थ 7.5 करोड़ रुपये से बढक़र 1316 करोड़ रुपये हो गई।गौरतलब है कि आनंद कुमार बेहद लो प्रोफाइल रहकर काम करते हैं। उनकी तस्वीर भी बड़ी मुश्किल से उपलब्ध है। नयूज चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक, आयकर विभाग की जांच में सामने आए दस्तावेजों के जरिए कागजों पर कंपनियां बनाए जाने, करोड़ों का संदिग्ध लोन लेने और रियल एस्टेट सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश किए जाने की बात सामने आई है। आयकर विभाग के संदेह के घेरे में आई कंपनियों में से पहली है- आकृति होटल्स प्राइवेट लिमिटेड। आनंद कुमार की इस होटल में डिबेन्चर शेयर्स के जरिए हिस्सेदारी है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के आंकड़ों के मुताबिक, आकृति होटल्स दिल्ली की एक कंपनी है। 

इस कंपनी के तीन डायरेक्टर और 37 इक्विटी शेयरहोल्डर्स हैं। हालांकि, ये सभी वैध नहीं नजर आते। आकृति होटल्स की कई शेयरहोल्डर कंपनियों का वजूद सिर्फ कागजों पर है। आकृति होटल्स में कई कंपनियों- भास्कर फंड मैनेजमेंट लिमिटेड, क्लिफ्टन पियरसन एक्सपोर्ट एंड एजेंसीज, डेल्टन एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड, गंगा बिल्डर्स लिमिटेड की हिस्सेदारी है। इनके पास कुल 5,00,150 शेयर हैं। ये कंपनियां कोलकाता के महेशताला स्थित एक ही बिल्डिंग से ऑपरेट करती हैं। तीनों के डायरेक्टर भी एक हैं। जांच करने पर यह भी पाया गया कि इस लोकेशन पर ऐसा कोई ऑफिस नहीं है। इसी तरह का पैटर्न आकृति होटल्स के अन्य शेयरहोल्डर्स मसलन- नॉवल्टी ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड और हरिबोल मार्केट गुवाहाटी के तौर तरीकों में भी नजर आया। बताए गए एड्रेस पर कोई कंपनी मौजूद नहीं थी। बता दें कि नॉवल्टी ट्रेडर्स के आकृति होटल्स में 27 हजार शेयर हैं। टाइम्स नाउ ने भारत भर में फैली ऐसी सात कंपनियों के बारे में पता लगाया और सारी में एक कॉमन चीज पाई। ये सारी कंपनियां न केवल कागजों पर ही मौजूद हैं, बल्कि पैसों के लेनदेन को लेकर इनका तौर-तरीका एक सा है। 

इन खुलासों के आधार पर एजेंसियां इन कागजी कंपनियों और इनकी डील्स की जांच कर रही हैं। बता दें कि हाल ही में आनंद कुमार उस वक्त खबरों में आ गए थे, जब ईडी ने मायावती के भाई के अकाउंट में 1.43 करोड़ और बसपा से जुड़े एक खाते में 104 करोड़ रुपये जमा होने का पता लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ये पैसे 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद खातों में जमा किए गए। इस बात का भी शक जताया गया है कि बसपा और मायावती के भाई के खातों में हवाला लेनदेन के जरिए पैसा पहुंचा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More