देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
म्यूनिख । भारतीय निशानेबाज जीतू राय आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में विफल रहे। तेजस्विनी सावंत ने भी 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में निराश किया। जीतू 10वें जबकि तेजस्विनी 15वें स्थान पर रहीं।
जीतू ने फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए 581 अंक बनाए। वे अंतिम चार निशानों तक दौड़ में बने हुए थे। तुकी के तुगरूल ओजर क्वालीफाई करने वाले आठवें निशानेबाज रहे जिनका स्कोर 582 रहा। प्रकाश नानजप्पा और अनमोल जैन 576 के समान स्कोर के साथ क्रमश: 34वें और 36वें स्थान पर रहे।
महिलओं की राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में तेजस्विनी ने प्रोन पोजीशन में 200 में से 199 अंक जुटाए लेकिन उनका 584 अंक का स्कोर क्वालीफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं था क्योंकि वे दो अंक से पिछड़ गई। अन्य भारतीयों में एन गायत्री 38वें जबकि एलिजाबेथे सुसान कोशी 55वें स्थान पर रहीं। विश्व कप के अंतिम दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा का फाइनल होगा। दुनिया की पूर्व नंबर एक हीना सिद्धू और तीन बार के ओलंपियन संजीव राजपूत इनमें भारतीय चुनौती पेश करेंगे। इससे पहले रविवार को भारत की पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन और 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में चुनौती क्वालीफाइंग चरण में ही खत्म हो गई थी।
50 मीटर राइफल प्रोन में सुशील घाले 31वें, चैन सिंह 37वें और राजपूत 65वें स्थान पर रहे थे। वहीं 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में नीरज कुमार 18वें, हरप्रीत सिंह 21वें व ओलंपियन गुरप्रीत सिंह 31वें स्थान पर रहे थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल
कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल कल अर्जेंटीना और ब्राजील के बीच