BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

IS मॉड्यूल के संदिग्धों को कोर्ट ने 12 दिन के लिए रिमांड पर भेजा

IS मॉड्यूल के संदिग्धों को कोर्ट ने 12 दिन के लिए रिमांड पर भेजानई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने आईएसआईएस से प्रभावित होकर आतंकी मॉड्यूल के सदस्य होने के शक में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों को 12 दिन के लिए एनआईए के रिमांड पर भेज दिया है। 

एनआईए ने आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया और आगे की पूछताछ के लिए उनके 15 दिन की रिमांड की मांग की। बाद में कोर्ट ने सारे आरोपियों को 12 दिन की रिमांड में भेज दिया। 

 

उल्लेखनीय है कि बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 16 ठिकानों पर छापेमारी कर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक नए मॉड्यूल 'हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम' का पदार्फाश किया है और कथित रूप से उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में हमला करने की साजिश रचने के आरोप में इसके सरगना सहित 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। छापे सिंभावली, लखनऊ और अन्य स्थानों पर मारे गए और कहा कि उत्तर प्रदेश में एनआईए ने राज्य के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की और वहां के अमरोहा जिले से पांच लोगों को हिरासत में लिया। अमरोहा में कथित मॉड्यूल सरगनाओं में से एक सुहैल को एक पिस्तौल और विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया था।

 

सैदपुर इम्मा गांव में छापा मारकर शहीद अहमद के तीन बेटों इदरीस, नफीस और अनीस को एनआईए ने पकड़ा है। शहीद की धनौरा अड्डा पर वेल्डिंग की दुकान है।

 

अहमद भी एनआईए के रडार में था और इस्लाम नगर के उसके घर पर छापा मारा गया।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More