देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी होटल घोटाले मामले में आज राजद प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को सीबीआई के सामने पेश होना है। ज्ञातव्य है कि सीबीआई ने लालू यादव पर रेल मंत्री रहते हुए दो आईआरसीटीसी की होटलों को गलत ढंग से लीज देने और मुनाफा कमाने के आरोप में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया है। अब इस मामले में सीबीआई आज लालू यादव और तेजस्वी से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने पूछताछ के लिए चार दर्जन सवालों की सूची बनाई है। सूत्रों के अनुसार लालू से पूछे जाने वाले इन सवालो में रेलवे के दस्तावेजों को दिखा कर किए जाने वाले वो सवाल भी शामिल हैं। इन दस्तावेजों पर खुद रेलमंत्री रहते हुए लालू यादव और उनके सहयोगियो के हस्ताक्षर हैं।
ज्ञातव्य है कि इस मामले में सीबीआई पहले भी लालू यादव को तीन बार नोटिस दे चुकी थी लेकिन वे सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए। अब सीबीआई ने हाल ही में लालू यादव व तेजस्वी को फिर से नोटिस देकर 5 अक्टूबर को सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई ने लालू यादव को लेकर एक आंतरिक रिपोर्ट तैयार की है। सीबीआई ने इस रिपोर्ट में मुकदमा दर्ज होने से लेकर अब तक सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है कि लालू के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले सकती है।
क्या है मामला:
लालू यादव पर आरोप है कि वर्ष 2006 में जब वे रेल मंत्री थे तो उन्होंने आईआरसीटीसी के दो होटलों को गलत तरीके से लीज पर दिया था। लालू ने इन होटलों को बेनामी कंपनी को लीज पर दिया था। ये दोनों होटल रांची और पुरी में थे।
साभार-khaskhabar.com












