BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

IPL-10 : यूसुफ,मनीष की बदौलत कोलकाता ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया

IPL-10 : यूसुफ,मनीष की बदौलत कोलकाता ने दिल्ली को 4 विकेट से हरायानई दिल्ली । मनीष पांडे (नाबाद 69) और युसुफ पठान (59) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों और उनके बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को उसी के घर में सोमवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 18वें मैच में चार विकेट से हरा दिया।

फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में कोलकाता के सामने 169 रनों का औसत लक्ष्य रखा, जिसे गौतम गंभीर की टीम ने 19.5 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।दिल्ली के लिए संजू सैमसन (39), ऋषभ पंत (38) ने बल्ले से सर्वाधिक योगदान दिया। टीम ने सात विकेट खोकर निर्धारित समय में 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस पारी में कोलकाता के लिए नाथन कोल्टर नाइल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं क्रिस वोक्स, उमेश यादव और सुनील नरेन को एक-एक सफलता हासिल हुई।

दिल्ली के दिए लक्ष्य को हासिल करने में कोलकाता के लिए मनीष और युसुफ के अलावा गौतम गंभीर ने 14 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई तक नहीं पहुंच सका। इस पारी में दिल्ली के लिए जहीर और पैट कङ्क्षमस ने दो-दो विकेट लिए, वहीं क्रिस मोरिस और आशीष मिश्रा को एक सफलता मिली।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More