BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

IPL-10: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से दी मात

IPL-10: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से दी मातहैदराबाद । केन विलियमसन (89) और शिखर धवन (70) के बाद गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हरा दिया। उप्पल के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स ने दिल्ली के सामने 192 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दिल्ली की टीम काफी प्रयास के बाद भी पूरे 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। 

दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 रन, करुण नायर ने 33 रन और एंजेलो मैथ्यूज ने 31 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स की तरफ से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। युवराज सिंह और सिद्धार्थ कौल को एक विकेट मिला। अफगानिस्तान के राशिद खान को एक भी सफलता नहीं मिली। यह राशिद का आईपीएल का पहला ऐसा मैच है जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इससे पहले सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। सनराइजर्स के चारों विकेट क्रिस मोरिस ने लिए थे। 

दूसरे ओवर में कप्तान डेविड वार्नर के रूप में पहला विकेट खोने के बाद धवन और विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी करते हुए मेजबानों के बड़े स्कोर की नींव रखी। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More