BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

INX MEDIA CASE: पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को उसी जेल में रखा, जिसका किया था उद्घाटन

नई दिल्ली। 31घंटे फरार होने के बाद केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI) ने बुधवार रात पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ( P. Chidambaram)को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने चिदंबरम को उसी जेल में रखा है जब वे तत्कालीन गृहमंत्री थे तब उन्होंने उस जेल का निरीक्षण किया था। इस बिल्डिंग के उद्घाटन में चिदंबरम अतिथियों में मौजूद थे। सीबीआई की इस नई बिल्डिंग का उद्घाटन साल 2011 में किया गया था।


आपको बताते जाए कि साल 2011 में तब पी. चिदंबरम देश के गृह मंत्री थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने सीबीआई की इस इमारत का उद्घाटन किया था। इस उद्घाटन कार्यक्रम में पी. चिदंबरम के अलावा कपिल सिब्बल, वीरप्पा मोईली, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत आदि नेता मौजूद थे।

खबरों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सीबीआई गुरुवार को यहीं से उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले मंगलवार रात से सीबीआई और ईडी पी. चिदंबरम की तलाश में जुटी थीं। लेकिन दोनों ही एजेंसी उनका पता नहीं लगा पा रही थीं। इसके बाद बुधवार रात 8 बजे चिदंबरम अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां 10 मिनट का अपना लिखा हुआ बयान पढ़ने के बाद वह फौरन घर लौट गए। उनके पीछे-पीछे सीबीआई और ईडी की टीम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन तब तक वे घर के लिए निकल चुके थे। इसके बाद उनके आवास पर जाकर सीबीआई ने उन्हें हिरासत में लिया।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More