BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

INX MEDIA CASE: पी चिदंबरम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

नई दिल्ली। INX मीडिया केस में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चिदंबरम फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने कोर्ट से कल सुनवाई की मांग की है, क्योंकि अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट बंद रहेगा। चिदंबरम की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई कुछ देर में निर्णय लेंगे।

चिदंबरम का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति एन वी रमण की अगुवाई वाली पीठ के सामने तत्काल सूचीबद्ध किए जाने के लिए मामले का उल्लेख किया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति कृष्णा मुरारी भी इस पीठ में शामिल हैं। पीठ ने कहा कि मामला सूचीबद्ध करने के संबंध में निर्णय लेने के लिए चिदंबरम की याचिका प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के पास भेजी है। कांग्रेस नेता इस समय न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। चिदंबरम ने मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के 30 सितंबर के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More