BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

INX MEDIA CASE : पी चिदंबरम को लेकर SC का आदेश, 5 सिंतम्बर तक CBI हिरासत में रहेंगे

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत पांच सितंबर तक बढ़ा दी है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अब वो पी चिदंबरम को हिरासत में नहीं रखना चाहते हैं, उन्हें तिहाड़ जेल भेजा जाना चाहिए। सीबीआई की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि 5 सितंबर तक चिदंबरम सीबीआई की हिरासत में रहेंगे। 

सीबीआई ने सोमवार को हिरासत की अवधि समाप्त होने पर सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। हिरासत के खिलाफ चिदंबरम के वकील ने अर्जी दी थी। लेकिन सीबीआई ने विरोध किया था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि कानून की नजर में हर एक शख्स बराबर है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में जो भी फैसला किया उसके बारे में सीबीआई को जवाब देने के लिए समय चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो जांच एजेंसी के लिए उचित नहीं होगा। 

चिदंबरम को ईडी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए 5 सितंबर तक राहत मिली हुई है। उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट के सामने दलील रखी थी कि जब तक रिमांड पर अंतिम सुनवाई नहीं हो जाती है उन्हें जेल न भेजा जाए। इसके लिए उन्होंने हाउस अरेस्ट के विकल्प को सामने रखा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस दलील को नजरंदाज कर दिया था।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More