देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। तीन सितम्बर को करीब बारह बजे सौंख अड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुई 4.15 लाख की लूट की घटना में बैंक के अंदर कंधे पर बैग टांगे जो संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे कैद हुआ था कोई ओर नहीं ए 91 ग्रीन पार्क थाना पल्लवपुरम निवासी मोहन सिंह उर्फ चोटी उर्फ बाबा ही था।
जिस गैंग ने तीन सितम्बर को रमेशचन्द्र मीणा निवासी मालीपाडा धौली प्याऊ से 4.15 लाख रूपये की लूट की थी, वह बेहद पेशेवर अंतरराज्यीय गैंग का काम था। तीन सितम्बर को रमेशचन्द्र मीणा निवासी मालीपाडा धौली प्याऊ से पंजाब नेशनल बैंक चैकी बाग बहादुर जंक्शन रोड शाखा से अपने खाते से 4,15,000 रुपये निकाल कर घर जाते समय दोपहर 12 बजे बदमाश बैंक के बाहर निकलते ही रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग गये थे।
घटना से शहर में सनसनी फैल गयी थी। घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सभी परिस्थितियांे का आकलन करते हुए टीमों का गठन किया था।
अंतरराज्यीय बाबा गैंग मथुरा पुलिस को चुनौती दे रहा था। मोहन सिंह उर्फ चोटी उर्फ बाबा गैंग का सरगना है। तमिलनाडू तक इस गैंग का आतंक था। तमिलनाडु के मदुरै में भी बाबा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अलावा राजस्थान के भरतपुर, यूपी के मथुरा, अलीगढ, मेरठ, कानपुर देहात , गाजियाबाद आदि जनपदों में बाबा का अपराधिक रिकार्ड है। अकेले मथुरा में ही थाना कोतवाली और थाना हाइवे में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश के अंदर ही अलीगढ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, कानपुर देहा, मथुरा आदि जनपदों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्ति बाबा अन्य प्रान्तो में भी जेल चुका है। मथुरा पुलिस आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। अर्जुन उर्फ सुमित पुत्र मोहन सिँह निवासी ए 91 ग्रीन पार्क थाना पल्लवपुरम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से लूट की रकम 51810 रूपये बरामद किये हैं। लूट की घटना में छह लोगों का नाम अब तक पुलिस के सामने आया है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
ये रहती थी गैंग की प्लानिंग
आपराधिक दृष्टिकोण से अपने लक्ष्य को चिन्हित कर घटना से पूर्व घटनास्थल व व्यक्ति व लक्ष्य की पूर्ण रुप से रेकी कर अपने अनुसार सही समय पर घटना कारित करना। सर्वप्रथम हर सम्भव चोरी का प्रयत्न करना, असफल होने पर अतिरिक्त टीम द्वारा लूट की घटना कारित करना। उल्लेखनिय है कि मोहन सिंह उर्फ चोटी व उसके साथियो के द्वारा अपने घर से 300-400 किलोमीटर दूर देश के विभिन्न प्रांतो मे घटनाए की जाती है। अन्य प्रांतो से जेल जा चुके है, व कुछ मे सजायाफ्ता है। छह अभियुक्त सम्मलित पाये गये हैं। ये संगठित गिरोह है। पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एक वह अभियुक्त है जो सीसीटीवी फुटेज में कंधे पर बैग रखे नजर आ रहा था। यह गिरोह का मास्टर मांइड हैं। यह अंतरराज्यीय गिरोह है। तमिलनाडु, राजस्थान, यूपी में यह गिरोह अपराधिक घटनाएं करता रहा है। एसपी सिटी उदय शंकर













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन