BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों को दी गई जानकारी

मथुरा। परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शनी केन्द्र राया पर जनपद स्तरीय जैविक किसान मेला एवं कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन उप कृषि निदेशक शोध डा.तेजवीर सिंह तेवतिया ने किया। मेला में जनपद भर से लगभग 250 किसानों ने भाग लिया।


उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार ने किसानों को जैविक विधि से खेती के तौर तरीकों की जानकारी दी और कृषक उत्पादक संगठन के बारे मंे विस्तार से बताया। अग्रणी जिला कैनरा बैंक के प्रबंधक अनिल गुप्ता ने किसानों को केसीसी के नियम कायदों के बारे में बताया। श्री गुप्ता ने कहाकि तीन लाख रूपये तक का किसान क्रेडिट कार्ड लोन सात प्रतिशत ब्याज के साथ दिया जाता है अगर किसान समय से लोन जमा कर देते हैं तो तीन प्रतिशत ब्याज माफ कर दिया जाता है। कृषि विशेषज्ञ  डा. रविन्द्र कुमार राजपूत ने किसानों को जैविक खेती, मृदा जांच तथा फसलों में पोषण तत्व प्रबंधन कैसे किया जाये आदि विषयों पर किसानों की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक शोध डा.तेजवीर सिंह तेवतिया ने कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक क्लस्टर के विषय मंे बताया और हरी खाद से खेती करने के लाभ किसानों को गिनाये। कार्यक्रम क अंत में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मांट  
सुबोध कुमार ने सभी का धन्यवाद दिया

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More