देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। होलीगेट स्थित कांग्रेस के महानगर कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने की।
पूर्व नेता कांग्रेस विधान दल मंडल प्रदीप माथुर ने कहा कि हमारी प्रिय नेता पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्व. इन्दिरा गांधी का जन्मदिन दिवस पूरा देश मना रहा है। इन्दिरा गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। भारत की एकता और अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए अपना विश्वास प्रकट किया था। और देश का सर्वागीण विकास किया था, सभी विपक्षी दल नेता भी उनकी योग्यता का लोहा मानते थे, देश को एटोमिक पावर से सामरिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाया, महान नेता को स्मरण करते हुए हम सभी कांग्रेस जन उनके चरणो मे अपनी भावभीनी श्रद्दांजलि अर्पित करते है
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि भ्इंदिरा जी एक कुशल राजनीति और मजबूत इरादांे वाली प्रधान मंत्री थी, उनके नेतृत्व मे देश ने सामरिक, विदेश नीति, आंतरिक, कृषि उत्पादन, और सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र मे मजबूती हासिल की और आज हम सभी देशवासी उनके जन्मदिवस पर कोटि कोटि नमन करते आज हम अपने देश की पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्रीमती गांधी को याद करते हुए को अपने श्रद्धां सुमन उनके चरणों में अर्पित करते हैं। उनके महान राष्ट्रवादी निर्णयात्मक कार्यो की वजह से देश के सर्वागीण विकास की गाथा लिखी जा सकी।
पीसीसी सदस्य विनेश सनवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने दुश्मन पडोसी राष्ट्र पाकिस्तान को चीर कर बंगला देश का निर्माण किया। गरीबी हटाने के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रम लागू किये। बैंकांे का राष्ट्रीयकरण किया था, विपक्षी नेता स्व. अटल जी ने उनको देवी दुर्गा का रुप कहा था, आज उनकी जंयती पर उनके पद चिह्नो पर चलने का हम संकल्प लेते है।ं
सभा मंे प्रमुख रुप से राजू अग्रवाल, डा. राणा प्रताप, महेश रावत, कीरती कौशिक, पंडित महेद्र प्रताप गौतम, विनोद शर्मा, शालू अग्रवाल महिला अध्यक्ष मथुरा, निशांत अहमद, हाजी सलीम शाह, चैधरी मोहन सिंह, देवेद्र लल्ला ,नूतन बिहारी पारीख, भंवर सिंह सिसोदिया, योगेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र भटनागर राजू फारुखी, नीलम कुलश्रेष्ठ साबिर खान, सिममी बेगम, ठा गिराज सिह, प्रकाश शर्मा, श्याम दुबे, सलमान कुरैशी, गुडडू कुरैशी, कुसुमलता शर्मा, मरजीना, बोबी भारती, इद्रजीत गौतम, अशोक चैरासिया, शहनाज खान, दिनेश चंद्र पार्षद, इकरार कुरैशी, यासीन, देवेश पाठक, मीरा शर्मा, अवधेश शर्मा, रिषी शर्मा, अनूप गौतम, अरुण गौतम, रोशन लाल, ललित शर्मा, योगेश ञिपाठी, हरिमोहन शर्मा, पुरषोतम सैनी, किशन सिह, विक्रम सिह प सत्यानंद शर्मा, दीपक मौरया आदि मौजूद थे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज