BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नेपाल में भारत की कोवावैक्सीन को इमरजेंसी यूज की मिली मंजूरी, जानें वायरस से लड़ने में है कितनी प्रभावी

 

नेपाल की ड्रग रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने शनिवार को भारत बायोटेक की कोवावैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दी है। नेपाल भारतीय वैक्सीन को मंजूरी देने वाला तीसरा देश  है। दवा सलाहकार समिति की बैठक में औषधि प्रशासन विभाग ने भारत के कोवावैक्सीन को आपात प्रयोग के लिए अनुमति दी। यह देश में अधिकृत तीसरी कोरोना  वैक्सीन है।

वायरस से लड़ने में 81 प्रतिशत प्रभावी

कोवावैक्सीन वायरस से लड़ने में 81 प्रतिशत प्रभावी है। इसको भारत में जनवरी में इमरजेंसी यूज की अनुमति दी गई थी। साथ ही जिंबावे में इसे इस साल की शुरुआत में ही मंजूरी मिली थी। 
भारत बायोटेक ने नेपाल में 13 जनवरी को अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की अनुमति के लिए आवेदन किया था। 

नेपाल ने जनवरी में भारत से मिली एस्ट्राजेनेका टीकों की 1 मिलियन खुराक का किया उपयोग 

इसके बाद ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को 15 जनवरी को मंजूरी दी गई थी। यह वैक्सीन भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में विकसित की गई है। नेपाल ने जनवरी में भारत से मिली एस्ट्राजेनेका टीकों की एक मिलियन खुराक का उपयोग किया है। 

2 मिलियन एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इंतजार

साथ ही 2 मिलियन एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की प्रतीक्षा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नेपाल में वैक्सीन की आपूर्ति न होने के कारण वैक्सीनेशन अभियान को रोक दिया गया था। अब वैक्सीन को आपात मंजूरी दी गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More