BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भारतीय रेलवे के पास कुल 3,816 कोविड केयर कोच, जानें कहां की गई है इन कोचों की तैनाती

भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश में भी 20 ‘कोविड केयर कोच’ तैनात कर दिए हैं। यह कोच रविवार से काम करना शुरू कर देंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “भोपाल, मध्य प्रदेश में भारतीय रेल द्वारा, 20 कोविड केयर कोचेस की व्यवस्था की गयी है, जिसमें 320 बेड होंगे। ये कोचेस 25 अप्रैल से पूरी तरह कार्य करना आरंभ कर देंगे।” बताना चाहेंगे रेल मंत्री ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी संलग्न किया है, जिसमें इन कोचों को दिखाया गया है। 

भारतीय रेलवे के पास कुल 3,816 कोविड केयर कोच

रेल मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय रेलवे के पास कुल 3,816 ‘कोविड केयर कोच’ उपलब्ध हैं। एक कोच में 16 मरीजों को रखा जा सकता है। रेलवे ने महाराष्ट्र को नंदूरबार स्टेशन पर 21 कोच उपलब्ध कराए हैं। इनमें वर्तमान में 32 कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा गया है। 

वहीं दिल्ली सरकार को 75 ‘कोविड केयर कोच’ अर्थात 1,200 बेड उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें शकूरबस्ती पर 50 और आनंद विहार स्टेशन पर 25 ‘कोविड केयर कोच’ खड़े हैं। हालांकि अभी तक इनमें किसी भी कोरोना संक्रमित को नहीं रखा गया है।  

जरूरी सुविधाओं से लैस हैं कोविड केयर कोच

कोविड केयर कोच में रेलवे ने मरीजों की सुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं की हैं। मौसम के हिसाब से कोच के अंदर गर्मी न लगे इसका विशेष खयाल रखा गया है और उनमें कूलर लगाए गए हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर, डस्टबिन आदि की सुविधाएं भी दी गई है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More