BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए उठाए गए अहम कदम

केन्‍द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने आज दवा कम्‍पनियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने रेमडेसिविर की उपलब्‍धता पर विचार-विमर्श किया। इस संबंध में उनका कहना है कि “केन्‍द्र सरकार दवा निर्माताओं के लगातार सम्‍पर्क में है और उनसे मिलकर साप्‍ताहिक उत्‍पादन की योजना तैयार कर रही है। आने वाले सप्ताह में इस दवाई का उत्पादन दोगुना हो जायेगा।”

ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए उठाए गए अहम कदम

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए उठाए गए अहम कदमों की भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गुजरात के कलोल में सहकारी उर्वरक कम्‍पनी-‘ईफको’ के नए ऑक्‍सीजन संयंत्र में मेडिकल ग्रेड ऑक्‍सीजन की दैनिक उत्‍पादन क्षमता बढ़ाकर अब 33 हजार लीटर प्रति दिन की जाएगी। उन्‍होंने यह भी बताया कि ईफको उत्तर प्रदेश के आंवला और फूलपुर में तथा ओडिशा के पारादीप में तीन ऑक्‍सीजन संयंत्र स्‍थापित करेगी। 

इस दौरान उन्होंने यूरिया कम्‍पनियों से मौजूदा विनिर्माण ईकाइयों में ऑक्‍सीजन संयंत्र स्‍थापित करने की सम्‍भावनाएं तलाशने का आग्रह भी किया। उन्‍होंने कहा कि कोविड की मौजूदा स्थिति से लड़ाई में एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है।

यूपी में 10 नए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-11 की स्थापना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए प्रदेश में 10 नए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना जाएगी, जो सीधा स्वास्थ्य मंत्री की निगरानी में रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों में लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम में नया कोविड-19 अस्पताल तैयार किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें, इन प्लांट्स को डीआरडीओ की मदद से स्थापित किया जा रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More