BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

वारदातः नौहझील के झाड़ी हनुमान मंदिर में लाखों की लूट

मथुरा। आश्रम में एक और बडी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दे दिया। लूट की इस घटना में भी साधुओं बेहोश कर घटना को अंजाम दिया गया है।
बदमाशों ने सोमवार की रात थाना प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में लूटपाट की। सुबह घटना का तब पता चला जब मंदिर के अन्य साधु जागे।

उनको मंदिर परिसर में सात साधु बेहोश मिले। तिजोरी और दानपात्र से नकदी व अन्य सामान गायब था। सूचना पर एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद्र भी आश्रम पहुंच गये। एसएसपी ने आश्रम के साधुआंे से घटना के संबंध मंे जानकारी की।

घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है। नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर प्राचीन हनुमान मंदिर है। इस धर्मस्थल को सिद्ध स्थली श्रीझाड़ी वाले हनुमान जी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर परिसर में कई साधु-संत रहते हैं। सोमवार रात को मंदिर में बदमाशों ने धावा बोल दिया और साधुओं को बेहोश कर लगभग चार लाख रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट ले गए। मंगलवार सुबह करीब 5ः15 बजे जब अन्य साधु जागे तो मंदिर परिसर का हाल देखकर दंग रह गए।


मंदिर परिसर में बने कमरों में मंदिर के महंत रामरतनदास, पुजारी, रसोई नोहबत सिंह, साधू बाल ब्रह्मचारी, जीवनदास, सेवक प्रहलाद समेत सात साधु बेहोश मिले। मंदिर में लूटपाट की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना नौहझील पुलिस ने जानकारी जुटाई।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं।

मंदिर के एक साधु के अनुसार बदमाश महंत की तिजोरी से 3.40 लाख और दानपात्र से लगभग 25 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी गायब हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी तोड़कर ले गए। उधर, सभी बेहोश साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। माना जा रहा है कि इन साधुओं को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया है।

जहर देकर कर दी थी दो साधुओं की हत्या


इस घटना मंे भी आठ साधुओं को बेहोश कर घटना को अंजाम दिया गया है।21 नवम्बर 20210 को गोवर्धन क्षेत्र में गिरिराज बाग के पीछे स्थित आश्रम में गोपाल दास (55) निवासी गांव दलौता, वृंदावन, श्याम सुंदर दास (60) निवासी गांव पेंठा की जहर देकर हत्या कर दी गई थी। रामबाबू दास (60) निवासी कसबा गोवर्धन को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करा गया था। जांच में आश्रम हडपन और बेइज्जती की बदला लेने के लिए हत्या किये जाने का खुलासा हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज से खुली थी 30 लाख की चोरी, यहां निकाल ले गये डीवीआर


8 दिसम्बर 2020 को वृंदावन स्थित मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेन्द्र दास के आश्रम से 30 लाख रुपए चोरी हुए थे। 12 दिसम्बर को मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। तत्कालीन एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने खुलासा किया था कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपियों का पता लगा लिया है। पुलिस ने महंत के आश्रम के एक शिष्य, सेना के अवकाशप्राप्त ब्रिगेडियर के पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। झाड़ी हनुमान मंदिर पर हुई लूट की घटना में बदमाशों ने इस बात का भी ध्यान रखा और सीसीटीवी कैमारे की डीवीआर निकाल ले गये।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More