BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चार वर्ष बाद भाजपा सरकार की सड़कों के उद्घाटन

सौंख। प्रदेश की भाजपा सरकार का विकास पूरे चार वर्ष गुजर जाने के बाद देखने को मिल रहा है। भाजपा का विकास जब देखने को मिला जब एक साथ तीन गांवों के मुख्य मार्गो का उद्घाटन किया। और सरकार की नीतिरीति से ग्रामीणों को विधायक ने अवगत कराया।


शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ठा.कारिंदा सिंह ने तीन गांवों की मुख्य मार्गो की सड़कों को नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। जिसमें गोवर्धन रोड़ से उम्मेद की नगरिया में करीब 500 मीटर, नगला बारी का मुख्य मार्ग करीब 420 मीटर, नगला टूणा के सड़क मार्ग करीब 700 मीटर का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इन सड़क मार्गो की लगात करीब पंद्रह लाख रूपये की धनराशि से होगा।

इससें क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है। विधायक ठा.कारिंदा सिंह ने कहा कि भाजपा का विकास गांव-गांव पहुंच रहा है। गरीब, मजदूर, किसान भाजपा सरकार में ही खुशहाल देखने को मिल रहे है। सरकार की विभिन्न योजना से लोगोें को लाभान्वित किया जा रहा है।

प्रधान डा.देवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। इससें पूर्व ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह, भूपेंद्र चौधरी, राजू चौधरी, प्रधान अमित, सत्येंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह जेई आर्य शर्मा, अभिनीश, एई अरूण गुप्ता, उदय सिंह, भगवान सिंह, कमल सिंह, चेतराम, गोविंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, उधम सिंह, कन्हा कुंतल आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More