BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीते 24 घंटों में देशभर में 12 लाख से अधिक नागरिकों को लगाई गई वैक्सीन

कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 18 करोड़, 58 लाख, 09 हजार, 302 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के 123वें दिन यानि कि 18 मई को देशभर में 12 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 10 लाख, 96 हजार, 815 से ज्यादा लोगों को पहली डोज, जबकि 1 लाख, 83 हजार, 081 से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। 

देशभर में अबतक कुल 14.35 करोड़ से अधिक नागरिकों को पहली डोज, जबकि 4.22 करोड़ से अधिक नागरिकों को दूसरी डोज लगाई गई है।

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1719875

बीते 24 घंटों में इतने लोगों को लगी वैक्सीन

देश में बीते 24 घंटे में 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग के कुल 5 लाख, 14 हजार, 408 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में इसी आयुवर्ग के कुल 64 लाख से अधिक नागरिकों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है।

बीते 24 घंटों में हेल्थ केयर वर्कर्स की श्रेणी में 13 हजार, 244 नागरिकों को पहला टीका, जबकि 5 हजार से अधिक नागरिकों को दूसरा टीका लगाया गया है। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के 3 लाख, 62 हजार, 583 लोगों को पहला टीका, जबकि 1 लाख, 02 हजार, 436 नागरिकों को दूसरा टीका लगाया गया। वरिष्ठजनों की श्रेणी में 1 लाख, 44 हजार, 902 लोगों को पहला टीका, जबकि 62 हजार, 227 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1719875

हेल्थ केयर वर्कर्स

हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 96 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक, जबकि 66 लाख, 59 हजार, 125 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 1 करोड़, 45 लाख, 69 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 82 लाख, 36 हजार से अधिक लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन

45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़, 80 लाख, 46 हजार, 339 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 93 लाख, 51 हजार, 036 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।

वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी

60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़, 48 लाख, 16 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़, 79 लाख, 78 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

https://twitter.com/PBNS_India/status/1394931785818021889

राज्यवार यह रहा आंकड़ा

राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़, 56 लाख, राजस्थान में 1 करोड़, 24 लाख, यूपी में 1 करोड़, 19 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 37.06 लाख, पुड्डुचेरी में 1.82 लाख, नागालैंड में 1.90 लाख, लद्दाख में 88 हजार, लक्षदीप में 20 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.13 करोड़, केरल में 85.35 लाख, आंध्र प्रदेश में 76.29 लाख, तमिलनाडु में 70.40 लाख, ओडिशा में 67.44 लाख, तेलंगाना में 54.50 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 3.90 लाख, मेघालय में 4.13 लाख, त्रिपुरा में 14.74 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 3.06 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।

https://www.mygov.in/covid-19/

भारत को मिली स्पेन, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और जर्मनी से मदद

17 और 18 मई के आंकड़ों के अनुसार भारत को स्पेन, ओंटारियो, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और जर्मनी से 191 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 1,399 वेंटिलेटर/ बाईपैप /सीपैप और 500 अवरक्त थर्मामीटर मिले हैं।

https://twitter.com/COVIDNewsByMIB/status/1394993184363536389/photo/1

इन दस राज्यों को मिली 66.70% वैक्सीन

18 मई तक देशभर में कुल वैक्सीन की 66.70% डोज 10 राज्यों को दी गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.75%), राजस्थान (8.28%), उत्तर प्रदेश (8.13%), गुजरात (8.06%), पश्चिम बंगाल (6.85%), कर्नाटक (6.12), मध्य प्रदेश (4.97), केरल (4.60%), बिहार (4.85%) और आंध्र प्रदेश (4.10%) शामिल हैं।

https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1394568868996149252

बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ
Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस.
India’s Cumulative Vaccination Coverage exceeds 18.58 Cr. #Unite2FightCorona #LargestVaccineDrive @MoHFW_INDIA
[Photo]

Prasar Bharati News Service - PBNS
बीते 24 घंटों में देशभर में कुल 3 लाख, 89 हजार, 851 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान देशभर से कुल 20 लाख से अधिक सैंपल एकत्रित किये गए, जिसके बाद कुल एकत्रित किये गए नमूनों की संख्या 34 करोड़ के पार पहुंच गई है। भारत में अभी तक कुल मिलाकर 2 करोड़, 19 लाख, 86 हजार, 363 से अधिक कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 86.23 प्रतिशत है। देश में साप्ताहिक रिकवरी दर 3 लाख, 55 हजार, 944 है। भारत में बीते एक सप्ताह का कोरोना मामलों की वृद्धि दर 1.13% है। राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.09 प्रतिशत है।

https://twitter.com/PBNS_India/status/1394932281853112320

इन 10 राज्यों से 74.94% मरीज हुए हैं स्वस्थ

इसमें से 10 राज्यों से सर्वाधिक 74.94% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत केरल में सर्वाधिक (45,926), कर्नाटक (58,395), तमिलनाडु (21,362), आंध्र प्रदेश (17,334), राजस्थान (25,160), पश्चिम बंगाल (19,050), हरियाणा (14,897), आंध्र प्रदेश (21,264), महाराष्ट्र (52,898), उत्तर प्रदेश (21,108) और छत्तीसगढ़ में (12,098) कोविड मरीज ठीक हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10 दिनों में देश में औसत रिकवरी रेट 3.28 लाख प्रतिदिन है। भारत में कुल एक्टिव केसों की संख्या 32 लाख, 26 हजार, 719 है।

https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1394915483627921410

इन जिलों में बीते तीन सप्ताह से घट रहे हैं मामले

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी, छत्तीसगढ़ के रायपुर, महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे, और नासिक और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीते तीन सप्ताह से कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है।

https://twitter.com/PBNS_India/status/1394610077697384453/photo/1

इसी कड़ी में बीते चार सप्ताह के आंकड़ों की बात करें, देश के 6 राज्यों में कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिली है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

https://twitter.com/COVIDNewsByMIB/status/1393505941681709056/photo/1

देश में 2,500 से अधिक टेस्टिंग लैब हैं उपलब्ध

17 मई तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देशभर में 2,552 कोविड टेस्टिंग उपलब्ध हैं। इनमें से 1 हजार, 256 लैब्स सरकारी, जबकि 1 हजार, 296 लैब्स प्राइवेट हैं। इन लैब्स में रियल टाइम आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की कुल क्षमता 1,497 है। इसके अलावा देशभर में अबतक 32 करोड़ से अधिक नागरिकों के टेस्ट किये जा चुके हैं। अकेले मई माह में ही अब तक 4 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किये गए हैं।

https://twitter.com/COVIDNewsByMIB/status/1394944963285184514/photo/1

एक मई से 15 जून तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को पांच करोड़, 86 लाख, 29 हजार खुराकें निशुल्क प्रदान होंगी: केंद्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड वैक्सीन खुराकों के आवंटन के बारे में लिखा है। यह आवंटन मई 2021 और जून 2021 के पहले पखवाड़े की अवधि में केंद्र सरकार द्वारा किया जाना है, जो नि:शुल्क है। अग्रिम जानकारी के आधार पर केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक मई, 2021 से 15 जून, 2021 तक पांच करोड़, 86 लाख, 29 हजार खुराकें निशुल्क प्रदान करेगी। वैक्सीन निर्माताओं से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा सीधी खरीद के लिये जून 2021 के अंत तक कुल चार करोड़, 87 लाख, 55 हजार खुराकें उपलब्ध रहेंगी।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 18 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी गईं

देश में अबतक 18 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 2 करोड़, 1 लाख+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़, 74 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़, 60 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 62 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 34 लाख+, कर्नाटक को 1 करोड़, 18 लाख+ और मध्य प्रदेश को 1 करोड़, 07 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं।

https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1394667123318743041/photo/2

राज्यों के पास कितनी खुराकें शेष

देश में उत्तर प्रदेश के पास सर्वाधिक 20 लाख, 32 हजार, 831 खुराकें, तमिलनाडु 13 लाख, 63 हजार, 494 खुराकें, मध्य प्रदेश 12 लाख, 80 हजार, 553 खुराकें, गुजरात 11 लाख, 25 हजार, 236 खुराकें, आंध्र प्रदेश 10 लाख, 64 हजार, 954 खुराकें, छत्तीसगढ़ 9 लाख, 89 हजार, 777 खुराकें, पश्चिम बंगाल 8 लाख, 55 हजार, 461 खुराकें, झारखंड 8 लाख, 32 हजार, 935 और तेलंगाना के पास 6 लाख, 92 हजार, 577 खुराकें उपलब्ध हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More