देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। जीएमआर की कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (डायल) ने बताया कि दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) 4 करोड़ सालाना यात्री क्षमता के साथ एयरपोर्ट कौंसिल इंटरनेशनल (एसीआई)-एएसक्यू 2017 रैकिंग में दुनिया का नंबर एक हवाई अड्डा बन गया है।
बयान में कहा गया कि इस हवाई अड्डे के माध्यम से कुल 6.35 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। इस तरह से यात्री संख्या में वृद्धि के मामले में इसने चांगी, इंचेओन और बैंकॉक एयरपोर्ट को पीछे छोड़ दिया है। यह अब एशिया का सातवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है और दुनिया के 20 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है।
जीएमआर समूह के अध्यक्ष (एयरपोट्र्स) श्रीनिवास बोम्मीडाला ने कहा, ‘‘यह आईजीआईए के सभी हितधारकों के समग्र प्रयास को मिली मान्यता है। मैं डायल के कर्मचारियों तथा आईजीआईए समुदाय के सभी हितधारकों के प्रयासों की सराहना करता हूं। जैसा कि हम मजबूत यातायात वृद्धि देख रहे हैं, हम आशा करते हैं कि एयरपोर्ट के सभी हितधारकों और भागीदारों का सहयोग बना रहेगा।’’
डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आई प्रभाकर राव ने कहा, ‘‘यह अवार्ड डायल की परिचालन क्षमता और सेवा वितरण के प्रति लचीले दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस प्रकार यात्री यातायात में बढ़ोतरी के बावजूद डायल ने फिर से वैश्विक विमानन नक्शे पर अपनी स्थिति मजबूत की है।’’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
महाकुंभ 2025 - यूपी में पर्यटकों को मिलेंगे स्किल्ड और स्मार्ट सर्विस प्रोवाइडर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन धंसी, कार गड्डे में गिरी
इस्पात के 16 अतिरिक्त उत्पाद क्वालिटी कंट्रोल में शामिल