देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपीएम मोदी ने कहा, मैं आपको गुजरात के अनुभव से कहता हूं कि अगर हम योजनाबद्ध तरीके से, जन-भागीदारी के साथ पानी बचाने की पहल करेंगे तो हमें पानी समस्या नहीं लगेगी। पानी पैसे से भी ज्यादा कीमती ताकत के रूप में उभरकर आएगा।
यह काम बहुत पहले होना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से जितनी मात्रा में होना चाहिए, जितने व्यापक स्वरूप में होना चाहिए और जन-जन की भागीदारी से होना चाहिए उसमें कहीं न कहीं कमी रह गई।
नतीजा ये है कि जैसे-जैसे भारत विकास के पथ पर बढ़ रहा है, जल संकट की चुनौती उतनी ही बढ़ती जा रही है। अगर देश ने पानी की बचत पर ध्यान नहीं दिया, पानी का दोहन नहीं रोका तो आने वाले दशकों में स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ जाएगी।
आगामी पीढ़ी को हमें पानी सुरक्षित देकर जाना चाहिए
हमारे पूर्वजों ने हमें पानी दिया है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हमारी आगामी पीढ़ी को हमें पानी सुरक्षित कर देकर जाना चाहिए। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं होगा। इसलिए हम ये तय करें कि पानी को बर्बाद नहीं होने देंगे और पानी का दुरुपयोग नहीं होने देंगे।
हम पानी के साथ पवित्र रिश्ता रखेंगे, यही पवित्रता पानी को बचाने के काम आएगी। यह देश की वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए अभी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
हमें वर्तमान की स्थिति को बदलना भी है और भविष्य के संकटों का अभी से समाधान भी तलाशना है। इसलिए हमारी सरकार ने वाटर गवर्नेंस को अपनी नीतियों और निर्णयों में प्राथमिकता पर रखा है। बीते 6 साल में इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हो या हर खेत को पानी अभियान हो, ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ अभियान हो या नमामि गंगे मिशन, जल जीवन मिशन हो या अटल भूजल योजना सभी पर तेजी से काम हो रहा है।
जलशक्ति अभियान में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र शामिल
इन प्रयासों के बीच यह भी चिंता का विषय है कि हमारे देश में वर्षा का अधिकांश जल बर्बाद हो जाता है। भारत वर्षा जल का जितना बेहतर प्रबंधन करेगा उतना ही ग्राउंड वाटर पर देश की निर्भरता कम होगी। इसलिए ‘कैच द रेन’ जैसे अभियान चलाए जाने और सफल होने बहुत जरूरी हैं। इस बार जलशक्ति अभियान में विशेष ये भी है कि इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों को शामिल किया जा रहा है।
मानसून आने में अभी कुछ हफ्तों का समय है इसलिए इसके लिए हमें अभी से पानी को बचाने की तैयारी जोरों पर करनी है। हमारी तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
बारिश आने तक सिर्फ जल संचयन के कार्यों पर ही खर्च हो मनरेगा का पैसा
पीएम मोदी ने कहा, मैं तो चाहूंगा कि मनरेगा का एक-एक पैसा बारिश आने तक सिर्फ जल संचयन के कार्यों पर ही खर्च हो। पानी से संबंधित जो भी तैयारियां करनी है उसके अलावा मनरेगा का पैसा कहीं और नहीं जाना चाहिए।
मैं चाहूंगा कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी देशवासियों का सहयोग आवश्यक है। पीएम मोदी ने कहा, मुझे बताया गया है कि आज इस कार्यक्रम के लिए विशेष ग्राम सभाएं भी आयोजित की गई हैं और जल शपथ भी दिलाई जा रही है। यह जल शपथ जन-जन का संकल्प भी बनना चाहिए और जन-जन का स्वभाव भी बनना चाहिए। जल को लेकर जब हमारी प्रकृति बदलेगी तो प्रकृति भी हमारा साथ देगी।
उन्होंने कहा, सेना के लिए कहा जाता है कि शांति के समय जो जितना ज्यादा पसीना बहाता है, युद्ध के समय खून उतना ही कम बहता है। मुझे लगता है कि यह नियम पानी पर भी लागू होता है।
अगर हम बारिश के पहले पानी बचाने का कार्य करते हैं तो अकाल के कारण जो अरबों-खरबों का नुकसान होता है और बाकी काम रुक जाते हैं, सामान्य मानवीय को मुश्किलें आती हैं, पशुओं को पलायन करना पड़ता है ये सब बच जाएंगे। इसलिए जैसे युद्ध में शांति के समय पसीना बहाना ही मंत्र है वैसे ही जीवन बचाने के लिए वर्षा के पहले जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतना ही उपकारक होगा।
केन-बेतवा प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड की भाग्यरेखा को मिलेगा नया रंग रूप
वर्षा जल से संरक्षण के साथ ही हमारे देश में नदी जल के प्रबंधन पर भी दशकों से चर्चा होती रही है। देश को पानी संकट से बचाने के लिए इस दिशा में अब तेजी से कार्य करना हम सबकी जिम्मेदारी है। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट भी इसी विजन का हिस्सा है। पीएम मोदी ने कहा, मैं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश वहां के मुख्यमंत्री, दोनों सरकारें और दोनों प्रदेशों की जनता को जितनी बधाई दूं उतना कम है।
आज इन दो नेताओं ने, इन दो सरकारों ने इतना बड़ा काम किया है जो हिंदुस्तान के पानी के उज्जवल भविष्य के लिए स्वर्णिम पृष्ठ पर लिखा जाएगा। ये मामुली काम नहीं है। यह सिर्फ एक कागज के टुकड़े पर साइन करने के बराबर नहीं है, बल्कि इन्होंने बुंदेलखंड की भाग्यरेखा को आज यह नया रंग रूप दिया है।













Related Items
किधर चलें या उधर चलें जहाँ भी चलें.......बस पानी पानी
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?