BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यमुना शुद्ध नहीं हुई तो सीएम योगी का करेंगे विरोध

मथुरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड ने यमुना शुद्धिकरण को लेकर विश्राम घाट से जिला मुख्यालय तक जन संदेश यात्रा निकाली। जिला मुख्यालय पर उत्तरप्रदेश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर चंद्रपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर विश्राम घाट से जिला कलेक्ट्रेट तक जनसंदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा के सम्पन्न होने पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दीया गया। यह जन संदेश यात्रा पार्टी की प्रदेश महासचिव अलका सिंह के निर्देश पर निकाली गई। जिलाध्यक्ष ठाकुर चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि आने वाले समय में वृंदावन में कुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। यमुना का पानी आचमन योग्य नहीं है और केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने जन-जन की आस्था का केन्द्र यमुना महारानी को प्रदूषित कर एक नाले का रुप दे दिया है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने योजनाएं बनाई और करोडों रुपए खर्च किए गए लेकिन यमुना की दशा जस की तस हो गई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि कुंभ मेला में यमुना शुद्ध नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों का अगर वह लोग मेले में आगमन हुआ उनका पार्टी विरोध करेगी।
इस अवसर पर प्रगतिशील यूथ ब्रिगेड जिला उपाध्यक्ष हेमंत गौतम एवं संगम यादव, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी, विपिन यादव, शेर सिंह चैधरी, चंद्र पाल बघेल, पंकज सिंह, माखन भैया, अशोक आदि उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More