देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
उरई । पीएम मोदी ने आज झांसी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा और बसपा दोनों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने उरई में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में अगर सबसे बुरा हाल किसी जगह का है तो वह बुदेंलखंड है। मोदी ने कहा कि बीजेपी बुंदेलखंड का विकास करेगी। मोदी ने कहा कि अगर यूपी में बीजेपी की सरकार बनी तो यहां अलग से बुंदेल विकास खंड बनाया जाएगा और इसकी निगरानी सीधे सीएम के पास होगी। मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड को परमात्मा ने सबकुछ दिया है। लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकारें बनी, जिनके विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों ने तबाह करके रख दिया। मोदी बोले कि ये बुंदेलखंड को तय करना है कि सपा-बसपा के चक्कर से निकलना है या नहीं। दोनों ने जो मुसीबत डाली है, उससे बाहर आना है।
सपा, बसपा, कांग्रेस सब एक थैली के चट्टे बट्टे:
पीएम मोदी ने कहा कि कभी एक दूमसे के जानी दुश्मन रहे सपा, कांग्रेस और बसपा नोटबंदी के मुद्दे पर एक साथ हो गए। मोदी ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।
बीएसपी का मतलब बहनजी संपत्ति पार्टी:
मोदी ने कहा कि जब 8 नंवबर को नोटबंदी का ऐलान हुआ तो तीनों पार्टियां एकसाथ हो गई। बहनजी ने तो यहां तक कहा कि सरकार ने तैयारी नहीं की। मोदी ने कहा कि नोटबंदी से उनको ज्यादा परेशानी इसलिए है कि उनको तैयारी का मौका नहीं मिल पाया। बैंकों में दनादन पैसे जमा होने लगे। फिर मायावती ने कहा कि चुनाव आते ही मेरे भाई का हिसाब क्यों खोला जाता है। मोदी ने कहा कि जो अपने लिए धन जमा करते हैं, वो आपकी समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे। पीएम ने कहा कि बीएसपी का मतलब है बहनजी संपत्ति पार्टी। साथ ही मोदी ने कहा कि बीएसपी का बहुजन बहनजी में सिमट गया है। मोदी बोले के इस बार पूरे बुंदेलखंड में से सपा, बसपा, कांग्रेस को चुन-चुनकर बाहर कर दीजिए।
अवैध खनन से नहीं हुआ विकास:
मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पानी-खनिज की ताकत है, फिर यहां विकास क्यों नहीं हुआ। इसका कारण है- अवैध खनन। खनिज संपत्ति लूटी जा रही है। मोदी ने कहा कि हम अवैध खनन रोकने के लिए हम कानून लाएंगे। मोदी ने कहा कि सैटेलाइट्स के जरिए यहां खदानों का पता लगा सकते हैं। मोदी ने कहा कि भू-संपदा बचाने के लिए हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे। जो गलत करते पाया गया, उसका लाइसेंस भी गया, वो भी गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत