BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मंत्रोच्चार के साथ सैकड़ों लोगों ने किया भारत माता पूजन

मथुरा।  धर्मजागरण समन्वय के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सरस्वती विधा मंदिर मे भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता धर्मजागरण समन्वय के प्रान्तीय पदाधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि हर भारतीय के मन में देश सेवा का जज्बा होना चाहिए। देश से बढ़कर कुछ नहीं है। जीवनपयोगी प्रत्येक वस्तु हमें देश की भूमि से प्राप्त होती है और यह हम सब लोगो का माता की तरह पालन पोषण करती है।
जिला संयोजक के के पाठक एडवोकेट ने कार्यक्रम के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भगवान राम भी स्वंय प्रत्येक प्रातः मां भारती को नमन करते थे। हमे भी अपने बच्चों को नित्य प्रातः भूमि पूजन करने के लिये प्रेरित करना चाहियें। भारत माता का भूमि क्षेत्र समूचे विश्व मे अद्वितीय है, अर्थात प्रत्येक प्रकार के वातावरण, जलवायू आदि सभी का समावेश देखने को मिलता है। उधोग पति व समाज सेवी रणजीत महेश पाठक ने यमुना जी के शुद्विकरण पर बल देते हुये यमुनोत्री से पैदल कलश यात्रा कार्यक्रम मे सहयोग की अपील की। इस पूर्व उपस्थित सभी लोगो ने मां भारती की आरती गाकर भारत माता का वंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के समाजसेवी सुभाष दिवेदी ने की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला संघचालक लक्ष्मण प्रसाद,  कमल किशोर चैधरी, सुरेन्द्र सिंह जादौन, राजू भार्गव, सतीश जादौन, अनुज पंडित, रिषी कुमार शर्मा, विष्णु यदुवंशी, विनय जादौन, लक्ष्य भारद्वाज, कान्हा भारद्वाज, योगेश जादौन, भगवत पांण्डेय, मनीष बृजवासी, राहुल बाष्र्णेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More