BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मथुरा-वृंदावन में हो रहा ऐतिहासिक विकास, विकास कार्यों में कोताही स्वीकार्य नहीं

मथुरा। विकास कार्यों की कछुआ गति से आम जनता तो पहले से ही आजिज थी अब मंत्री तक इससे परेशान नजर आने लगे हैं। सवाल फिर वही उठ रहे हैं क्या जिम्मेदार सच में चिंतित हैं।

लोग पूछ रहे हैं कि यह चिता वास्तविक है तो अब तक लापरवाहों पर कार्रवाही हो जानी चाहिए  थी। काम सप्ताह में पूरे होने चाहिए वह महीनों में और जो महीनों में निपटने चाहिए वह सालों में पूरे हो रहे हैं।

नाली का निर्माण हो या सीवर लाइन डाली जानी हो। काम की गति इतनी धीमी होती है कि लोग किसी भी तरह इसके पूरा होने की प्रार्थना करने लगते हैं। गुणवत्ता को लेकर शिकायतें करना ही लोगों ने छोड दिया है। इसके पीछे काम के और लटकने का भय लोगों को सताने लगा है।


  ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने मथुरा-वृंदावन मार्ग में जयसिंहपुरा में जल निगम द्वारा चल रहे सड़क निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। आमजन को हो रही असुविधा और कार्य में देरी पर उन्होंने डीएम को लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये। ऊर्जा मंत्री ने शेष कार्य विभागों को समन्वय बनाकर जल्द पूरा करने के लिए कहा।


ऊर्जा मंत्री ने डीएम से कहा कि 10 फरवरी तक कुम्भ क्षेत्र तक एक्सप्रेस वे और हाइवे से आने वाले सभी प्रमुख मार्ग गड्ढा मुक्त हों यह सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से विकास कार्यों के दौरान आमजन की  सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन को योजनाबद्ध तरीके से करने व एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए।


इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने वार्ड 10 स्थित अडूकी में नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और कच्ची गलियों को पक्का करने, नाली बनाने व स्वच्छता कार्यों की मॉनिटरिंग लगातार करने के नगर आयुक्त को निर्देश दिये।

 

’कछु दिना तो गुजारो हमारे उत्तर प्रदेश में’


ऊर्जा मंत्री ने वृंदावन में ब्रज फिल्म फेस्टिवल 2021 के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली और लीलास्थली ब्रज 84 कोस के धार्मिक, पौराणिक महत्व और मथुरा-वृंदावन व प्रदेश में हो रहे आधुनिक विकास से फिल्म जगत व कलाकारों को अनुपम अवसर मिलेंगे। जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी से नजदीकी का लाभ मथुरा-वृंदावन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां की बहुरंगी संस्कृति, ब्रज की होली और कान्हा के मनोरम स्थल पूरी दुनिया को आकर्षित करते हैं। भाजपा सरकार द्वारा हो रहे विकास के बाद हम आग्रह कर सकते हैं कि ’कछु दिना तो गुजारो हमारे उत्तर प्रदेश में।’

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More