देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। हिंदी प्रचार सभा, मथुरा ने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विचार गोष्ठी और कवि गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ नागरिक भवन गोविंद नगर में आयोजित किया। इस अवसर पर हिंदी साहित्य की दीर्घकालिक सेवाओं के वरिष्ठ साहित्यकार संतोष कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।
अब तक इनकी 54 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। मथुरा रिफाइनरी से सेवानिवृत्त होने के बाद भी ये अनवरत साहित्य सृजन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ से दो बार पुरस्कृत हो चुके हैं। ढाई दर्जन संस्थाओं ने भी इन्हें पुरस्कृत और सम्मानित किया है।
हिंदी प्रचार सभा के अध्यक्ष निशेश जार, शायर महेंद्र सक्सेना हुमा, सजल प्रवर्तक डॉ.अनिल गहलौत एवं डॉ. नटवर नागर ने मिलकर सम्मानपत्र, राधाकृष्ण का छवि चित्र, स्मृति चिह्न और पटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से कोषाध्यक्ष आर. एस. बंसल और बी. एल. गुप्ता ने भी इन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर रवेंद्र पाल सिंह रसिक, चित्रांश रजनीश राज, साँपला, लाखन सिंह हलचल और वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों सहित लगभग 40 वरिष्ठ नागरिकजन भी उपस्थित रहे।













Related Items
बालकृष्ण, उर्वशी स्टारर ‘डाकू महाराज’ हिंदी में 24 जनवरी को रिलीज होगी
हमने अपने राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किया : ममता बनर्जी
हिंदी सभी स्थानीय भाषाओं की सखी , पीएम ने वैश्विक मंचों पर भी हिंदी को बढ़ावा दिया : अमित शाह