BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बुलंद हौसले : जलशक्ति मंत्री के दौरे के दिन ही ’बीच यमुना में गाढ दिया झंडा’!

मथुरा। हौंसले इतने बुलंद कि यमुना में भी कब्जा करने की हिम्मत जुटा ली। जलशक्ति मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह के दौरे के दिन ही बीच यमुना में झंडा गाढ दिया। पीले रंग के इस झंडे पर ’यमुना मिशन’ लिखा हुआ है। यमुना की बीच धार में एक टापू पर यह झंडा गाढा गया है। अब यमुना की धार को रोक कर यमुना तट को उस टापू से मिलाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए लगातार जीसीबी काम कर रही हैं।

हाथरस मथुरा मार्ग पर यमुना के उपर बनाये गये नये पुल  के नीचे डाउन स्ट्रीम में दिनरात जीसीबी काम कर रही हंै। पुल से गुजरने वाले लोगांे में यह जेसीबी कौतुहल पैदा कर रही हैं, लेकिन जिम्मेदार इसे बेहद सहज भाव से ले रहे हैं। जिम्मेदारों की सहजता इस लिए भी है कि यह पहली बार नहीं हो रहा है।

पिछले करीब चार साल से यह प्रक्रिया बिना किसी रूकावट के सततरूप से जारी है। यमुना की धारा को जबरन धकेला जा रहा है। करीब 10 से 15 किलोमीटर की लम्बाई में यमुना के तटों को जबरन यमुना की धारा में धकेला जा रहा हैं लगातार जेसीबी इस काम को करने में जुटी रहती है। करीब 300 से 400 मीटर की चैडाई में एक पट्टी यमुना से ही मिट्टी उठाकर यमुना तट के समानांतर तैयार की जाती है। इसके बाद पौधारोपण कर पार्क तैयार किया जाता है। पौधा रोपण के लिए  मंत्री, विधायक और बडे अधिकारी पहुंचते हैं। जब यह पट्टी पूरी तरह से विकसित हो जाती है, यमुना की धार में दूसरी पट्टी विकसित करने का काम शुरू हो जाता है। पहले विकसित की जा चुकी पट्टियों पर काम लगातार जारी रहता है। कहीं मंदिर बना दिया जाता है तो कहीं कोई दूसरा निर्माण कर दिया जाता है। यमुना सौंदर्यीकरण के नाम पर हो रही यह कवायद लगातार जारी है। यमुना की धार पर कब्जे की हिम्मत रखने वालांे के हौंसले इतने बुलंद हैं कि यहां न एनजीटी के आदेश चलते हैं और नहीं अधिकारियों की हिम्मत काम आती है।

यह कह कर गये जलशक्ति मंत्री


संत समाज की इच्छा है कि यमुना निर्मल एवं अविरल हो, इसलिए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नमामि गंगे की तरह नालों को एसटीपी से जोड़कर यमुना में गंदा पानी को रोका जायेगा और पवित्र यमुना को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया जायेगा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सभी संवेदनशील जनपदों में बाढ़ निरोधक कार्य कराये जा रहे हैं। वृन्दावन के डूब क्षेत्र में अवैध कब्जा करके कालोनी विकसित किये जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वृन्दावन में यदि कोई अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत मिलेगी, उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री  का संकल्प है कि मथुरा वृन्दावन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थली का चैमुखी विकास किया जाए।

यमुना की पीडा से वर्षों आहत होने वाले साध गये मौन


यमुना की पीडा से आहत रहने वाले यूं ही मौन नहीं साध गये हैं। यमुना प्रदूषण पर बोलना तो दूर यमुना की धारा को मोडने की हिम्मत दिखाने वालों की करतूत भी अब इन्हें बेचैन नहीं करती है। यमुना के लिए होने वाले आंदोलन और उन आंदोलनों में शामिल होने वाले कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More