देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र ( Maharashtra) राज्य के 13 जिलों मेंं रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश ( heavy rain) होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश दिया है।मुंबई, रायगड़, सतारा और पुणे के घाटों पर भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर जलभराव, विजिबिलिटी में गिरावट और यातायात में बाधा हो सकती है।
बारिश के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित है। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर गाड़ियों की स्पीड कम होने से ट्रैफिक कम चल रहा है। हालांकि, फिलहाल जलभराव के कारण सड़कें बाधित होने की सूचना नहीं है। मुंबई उपनगरीय रेलवे की सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइनों पर लोकल ट्रेनें भी रोज की तरह चल रही हैं। अभी तक किसी तरह की देरी नहीं हुई है। उधर, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्कूली शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने ट्वीट कर स्कूलों और जूनियरों कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर