BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

HEAVY RAINS:महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान

मुंबई। मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र ( Maharashtra) राज्य के 13 जिलों मेंं रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश ( heavy rain) होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश दिया है।मुंबई, रायगड़, सतारा और पुणे के घाटों पर भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर जलभराव, विजिबिलिटी में गिरावट और यातायात में बाधा हो सकती है। 
बारिश के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित है। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर गाड़ियों की स्पीड कम होने से ट्रैफिक कम चल रहा है। हालांकि, फिलहाल जलभराव के कारण सड़कें बाधित होने की सूचना नहीं है। मुंबई उपनगरीय रेलवे की सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइनों पर लोकल ट्रेनें भी रोज की तरह चल रही हैं। अभी तक किसी तरह की देरी नहीं हुई है। उधर, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्कूली शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने ट्वीट कर स्कूलों और जूनियरों कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More