BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

गांवों का डोर टू डोर सर्वे कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

मथुरा। डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत जनपद के सभी ब्लॉकों में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगा रही हैं। इस दौरान बुखार के मरीजों का दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। डेंगू मलेरिया के संभावित मरीजों की स्लाड तैयार की रही हैं। सीएमओ डा. रचना गुप्ता के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गांव जाकर मरीजों को देख रही हैं। सात से 16 सितम्बर तक जनपद में डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह, चौमुहां, गोवर्धन, राल तथा छाता ब्लॉक के कई गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कैंप लगाए गए। गांव कोह, जचौंदा में भी मरीज देखे गए। जिनमें सर्दी जुकाम और वायरल के लक्षण वाले मरीजों के मरेलिया और डेंगू की जांच के लिए स्लाइड तैयार की गईं।


उपजिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि नौ गांव में दो मेडिकल टीम और आधा दर्जन एएनएम कार्य कर रहे है। लगभग सभी घरों का सर्वे और दवाई किट वितरण का कार्य पूरा हो चुका है। कोई भी गंभीर बीमार नहीं मिला है। लगभग 54 ब्लड सैंपल अब तक लिए जा चुके हैं। 42 बुखार जुखाम खांसी के मरीज देखे जा चुके हैं। साफ सफाई का कार्य चल रहा है। मेडिकल टीम घर घर जाकर ब्रीडर कंट्रोल एक्टिविटी भी सुनिश्चित करवा रही है। एक एंबुलेंस 24 घंटे पीएचसी पर तैनात है।


इस बीच सीएमओ ने दावा किया है कि गांवों में एंटी लार्वा की दवा छिडकवाई जा रही है। गलियों में फागिंग कराई जा रही है। सीएमओ डा. रचना गुप्ता कि मुताबिक उन्हों ने अपनी मौजूदगी में सोर्स रिडक्शन के साथ फागिंग करा कर नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिडकाव कराया। उन्होंनें कहाकि कि जनपद में अभियान जब तक चलता रहेगा जब तक एक भी डेंगू और मलेरिया का मरीज गांव में मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि डोर टू डोर अभियान सात से 16 सितम्बर तक चलाया जा रहा है। लोग घरों से निकलें और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करें। डेंगू पर नियंत्रण के लिए समाज का सहयोग जरूरी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More