BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

HARYANA: BJP और JJP सरकार बनाने को लेकर पूर्व जवान तेजबहादुर बोले, हरियाणा की जनता के साथ गद्दारी

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेजेपी में शामिल होकर करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर यादव ने वीडियो जारी कर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के साथ गद्दारी है। आपको विपक्ष में बैठना चाहिए था। जब बीजेपी निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बना रही थी, तब आप खुद गए और गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। गठबंधन गलत है। बीएसएफ के बर्खास्त जवान ने वीडियो में आगे कहा कि जो बीजेपी है, वही जेजेपी है। जेजेपी , बीजेपी की बेटी है।
पूर्व जवान तेजबहादुर ने कहा कि यह अब जनता के सामने आ चुका है। इसका मुझे पहले से ही अंदेशा था। उन्होंने कहा कि जब मैं चार दिन झांसी जेल में बंद रहा, तब पार्टी की ओर से कोई बयान तक नहीं आया था।

तेज बहादुर ने आगे कहा कि जेजेपी और बीजेपी के साथ आने के अंदेशे के कारण ही करनाल सीट पर अपना चुनाव प्रचार भी नहीं किया। आपको बताते जाए कि तेज बहादुर करनाल सीट से जेजेपी के उम्मीदवार थे।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More