देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। एक बार फिर चुनावी मौसम आ गया है। बड़ी हस्तियां राजनीति में उतर रही हैं और माना जा रहा है कि कई नेता दल बदलने की फिराक में हैं। दरअसल 21 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनके नतीजे 24 अक्टूबर को आ जाएंगे। इन दोनों राज्यों में फिलहाल भाजपा का राज है।
हरियाणा चुनावों के मद्देनजर आज गुरुवार को देश के दो दिग्गज खिलाड़ी भाजपा में शामिल हो गए। ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने हरियाणा भाजपा प्रमुख सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा हरियाणा में मुख्यमंत्री पद को लेकर पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर को ही दोबारा अवसर देगी। पार्टी 29 सितंबर को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगा सकती है।
इससे पहले बुधवार को भी हरियाणा चुनाव को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दो बार बैठक की। भाजपा के दफ्तर में हुई इन बैठकों में अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, खट्टर, नरेंद्र सिंह तोमर और अनिल जैन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। चुनाव के लिए 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 5 अक्टूबर को की जाएगी। सात अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। हरियाणा में 2014 में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने 47, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने 19 और कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?