BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

HARYANA ELECTION : भाजपा में हुई दमदार खिलाडिय़ों की एंट्री, योगेश्वर और संदीप ने ग्रहण की सदस्यता

नई दिल्ली। एक बार फिर चुनावी मौसम आ गया है। बड़ी हस्तियां राजनीति में उतर रही हैं और माना जा रहा है कि कई नेता दल बदलने की फिराक में हैं। दरअसल 21 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनके नतीजे 24 अक्टूबर को आ जाएंगे। इन दोनों राज्यों में फिलहाल भाजपा का राज है।

हरियाणा चुनावों के मद्देनजर आज गुरुवार को देश के दो दिग्गज खिलाड़ी भाजपा में शामिल हो गए। ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने हरियाणा भाजपा प्रमुख सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा हरियाणा में मुख्यमंत्री पद को लेकर पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर को ही दोबारा अवसर देगी। पार्टी 29 सितंबर को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगा सकती है। 

इससे पहले बुधवार को भी हरियाणा चुनाव को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दो बार बैठक की। भाजपा के दफ्तर में हुई इन बैठकों में अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, खट्टर, नरेंद्र सिंह तोमर और अनिल जैन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। चुनाव के लिए 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 5 अक्टूबर को की जाएगी। सात अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। हरियाणा में 2014 में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने 47, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने 19 और कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More