देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreबवानी खेरा (हरियाणा)। राफेल पूजा विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सवाल किया कि वे लड़ाकू विमान राफेल पर अगर ओम नहीं लिखते तो उन्हें क्या लिखना चाहिए था। हरियाणा में भिवानी जिला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि राफेल विमान में मैंने जब ओम लिखा, तो लोगों ने कहा कि उन्हें ओम क्यों लिखा।
मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अगर मैं ओम ना लिखता तो विमान पर मुझे क्या लिखना चाहिए था। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री राफेल विमान की डिलीवरी लेने पेरिस इसलिए गए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के मन में फ्रांस की दसॉ एविएशन से 36000 करोड़ रुपए में 36 राफेल खरीदने का अपराध है। जनसभा में राजनाथ ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह एक आंतरिक मुद्दा है। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि मानवाधिकारों का उल्लंघन कहां हो रहा है। मानवाधिकारों का उल्लंघन तब होता था जब कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं होती थीं। आप तब क्यों नहीं बोले? उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस से जवाब चाहता हूं। कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है। क्या इस पर अन्य देशों में चर्चा होगी, क्या आप कश्मीर मुद्दे पर अन्य देशों में चर्चा करेंगे? उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमलों में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा, उन्होंने (कांग्रेस नेता) एक अजीब स्थिति पैदा कर दी है। उन्हें क्या हो गया है? लगता है उनका दिमाग फिर गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज