BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

HARYANA ASSEMBLY ELECTION : राजनाथ ने राहुल पर किया हमला, पूछा-ओम नहीं तो और क्या लिखता?

बवानी खेरा (हरियाणा)। राफेल पूजा विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सवाल किया कि वे लड़ाकू विमान राफेल पर अगर ओम नहीं लिखते तो उन्हें क्या लिखना चाहिए था। हरियाणा में भिवानी जिला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि राफेल विमान में मैंने जब ओम लिखा, तो लोगों ने कहा कि उन्हें ओम क्यों लिखा।

मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अगर मैं ओम ना लिखता तो विमान पर मुझे क्या लिखना चाहिए था। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री राफेल विमान की डिलीवरी लेने पेरिस इसलिए गए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के मन में फ्रांस की दसॉ एविएशन से 36000 करोड़ रुपए में 36 राफेल खरीदने का अपराध है। जनसभा में राजनाथ ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह एक आंतरिक मुद्दा है। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि मानवाधिकारों का उल्लंघन कहां हो रहा है। मानवाधिकारों का उल्लंघन तब होता था जब कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं होती थीं। आप तब क्यों नहीं बोले? उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस से जवाब चाहता हूं। कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है। क्या इस पर अन्य देशों में चर्चा होगी, क्या आप कश्मीर मुद्दे पर अन्य देशों में चर्चा करेंगे? उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमलों में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा, उन्होंने (कांग्रेस नेता) एक अजीब स्थिति पैदा कर दी है। उन्हें क्या हो गया है? लगता है उनका दिमाग फिर गया है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More