BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भगवा ध्वज पूजन कर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपंन

सौंख। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में श्री गुरू दक्षिणा कार्यक्रम बाबा कढे़रा सिंह शिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के करीब 80 स्वयंसेवकों ने  भगवा ध्वज का पूजन कर गुरू दक्षिणा अर्पित की। शुभारंभ संघ के विभाग प्रचारक गोविंद व चेयरमैन सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इससें पूर्व सभी स्वयंसेवकों ने संघ के संस्कारों के बारे में जानकारी दी गई।

विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि इस संघ से तमाम राजैनैतिक, प्रशासनिक, वैज्ञानिक, साहित्यकार, सैनिक आदि जुड़ कर संस्कार प्राप्त कर रहे है। और अपनी-अपनी कार्य क्षमता के आधार पर अपने जीवन में सफलता पा रहे है।चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि गुरू दक्षिणा में प्रदान की गई धनराशि से समाज में एकता और अंखडता का संदेश देते हुए गरीबों की मदद की जाती है। इस पवित्र कार्य में सभी का अग्रसर होना चाहिए।

इस मौके पर प्रबंध निदेशक हरीचंद, जिला सहकारी संघ डायरेक्टर जगदीश कुंतल, विजय सिंह, बलजीत सिंह, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, प्रशासक शगुन सिंह, तेजवीर सिंह, योगेश लंबरदार, वीरपाल सिंह, हरनामसिंह, बच्चू सिंह, श्रीमती हेमलता, दीवान सिंह, नरेंद्र सिंह, यादराम, जयप्रकाश, पूरन सिंह, सुग्रीवसिंह, शेर सिंह, चंदगीराम, भोला पंडित, महेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More