BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

GUJARAT : PM मोदी बोले, धारा 370 ने सिर्फ आतंकवाद दिया,सरदार पटेल के आशीर्वाद से हमने हटाया

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरदार पटेल के विचारों में देश की एकता को हर व्यक्ति महसूस कर सकता है। आज हम उनकी आवाज़ को सबसे बड़ी प्रतिमा के नीचे सुन रहे हैं। आज यहां आकर मुझे काफी शांति मिली है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने लौह पुरुष सरदार पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाने के अवसर पर केवाडिया में कही। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के मौके पर केवाड़िया में 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विविधता में एकता भारत की प्रमुख विशेषता है। पूरी दुनिया में अलग-अलग देश, अलग-अलग पंथों, अलग-अलग विचारधाराओं, भाषाओं, रंग-रूप के आधार पर बने हैं। लेकिन हम कभी कभी देखते हैं कि एकरूपता, उन देशों की विशेषता और पहचान रही है। लेकिन भारत की विशेषता है विविधता में एकता, हम विविधताओं से भरे हुए हैं। भारतीय सुरक्षा बलोंं ने शौर्य प्रदर्शन किया गया ।

- जम्मू-कश्मीर की पुलिस भी शामिल हुई राष्ट्रीय एकता परेड में। राष्ट्रीय एकता परेड काे सलामी दे रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

 

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केवडिया में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। एक भारत और श्रेष्ठ भारत।
-गुजरात के केवडिया में रंगारंग भव्य कार्यक्रम हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम को देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार सुबह करीब 8 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी एकता दिवस परेड में भी हिस्सा लिया।


सरदार पटेल की जयंती पर गुजरात समेत देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आपको बताते जाए कि सरदार पटेल की आज 144वीं जयंती है।

 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More