BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

GROSS DOMESTIC PRODUCT : देश की आर्थिक हालत बिगडी, GDP पहली तिमाही में गिरकर 5 फीसदी पर पहुंची

GROSS DOMESTIC PRODUCT : देश की आर्थिक हालत बिगडी, GDP पहली तिमाही में गिरकर 5 फीसदी पर पहुंची


नई दिल्ली। वित्तवर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में भारत की विकास दर 5 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछली तिमाही में ये 5.8 फीसदी थी। वहीं तीसरी तिमाही में विकास दर 6.6 फीसदी थी। पहली तिमाही में जीवीए 4.9 फीसदी रहा।

विकास दर पिछले 6 साल में सबसे कम है। विकास दर में पिछली लगातार पांचवी तिमाही से गिरावट आ रही है। मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 12.1 फीसदी रही है।

हाल ही में इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड ने भारत की सालाना जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी 7.3 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया है। एजेंसी का मानना है कि खपत में कमी, मॉनसून की बारिश अपेक्षा से कम, मैन्युफैक्चरिंग में कमी आदि की वजह से लगातार तीसरे साल अर्थव्यवस्था में सुस्ती रह सकती है।

वहीं क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने साल 2019 के लिए भारत का जीडीपी ग्रोथ 6.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इससे पहले जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने बताया था कि सर्विस सेक्‍टर में सुस्‍ती, कम निवेश और खपत में गिरावट से भारत की जीडीपी सुस्‍त हुई है। नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक उपभोक्ताओं का विश्वास कम हो रहा है और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने अगले पांच साल में देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके लिए लगातार कई साल तक सालाना 9 फीसदी की ग्रोथ रेट होनी चाहिए।

आर्थिक सुस्‍ती के दौर से गुजर रहा देश...
बता दें कि देश के ऑटोमोबाइल समेत अन्‍य सेक्‍टर में सुस्‍ती का दौर देखने को मिल रहा है ऑटो सेक्‍टर में प्रोडक्‍शन और सेल्‍स में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। इसी तरह एफएमसीजी और टेक्‍सटाइल सेक्‍टर भी मंदी जैसे हालात से गुजर रहे हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More