BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृंदावन शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ भव्य समारोह

मथुरा। ब्रज के नाट्य मनीषी संदीपन विमलकांत नागर की स्मृति में उनके अनुज सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ नागर ने संदीपोत्सव मनाया, जो हर वर्ष बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस मौके पर नागर ने संदीपन भाई की तरह ब्रज के कलाकारों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।


वृंदावन शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह का शुभारंभ पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ नागर द्वारा निर्मित और निर्देशित धारावाहिकों की शो रील दिखाई और हिन्दी फीचर फिल्म धप्पा का प्रदर्शन किया गया।


संदीपोत्सव में संदीपन नागर द्वारा अंतिम निर्देशित नाटक चार इश्किया का भी मंचन किया गया। नाटक में बाबा का चरित्र निभाने वाले कलाकार साजन चतुर्वेदी ने दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक का पुनर्निर्देशन आकाश चैधरी ने किया। अभिनय करने वाले कलाकारों में रॉबिन खन्ना, रितिक सोनी, आयुष्मान चैधरी,शालिनी शर्मा, भावना यादव, नेपथ्य में सिद्धांत पावस, सुनील यादव, दिनेश चैहान, वैभव, नीरज दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।


उत्तर प्रदेश में अपराध जगत के यथार्थ को उकेरती सिद्धार्थ नागर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित फिल्म श्धप्पाश् का दर्शकों ने खुले दिल से सराहा। इस अवसर पर ब्रज के रंगकर्मियों को अचला नागर द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये और स्वास्तिक के वरिष्ठ रंगकर्मियों राधविहारी गोस्वामी, यतींद्र चतुर्वेदी, इंद्रपाल शॉ, सीपी शर्मा, देवेंद्रपाल, कमलेश लता आर्य, अमरीष नागर मनोज राठौर आदि को सम्मनित किया गया।
कार्यक्रम में संदीपन नागर की पत्नी रश्मि संदीपन नागर, पुत्र सुयश नागर, पुत्रवधु कनक नागर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वास्तिक की वरिष्ठ सदस्य व रंगकर्मी श्रुति पूरी ने किया। कुल मिलाकर संदीपोत्सव की शाम एक यादगार शाम बन गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More